पुरानी ड्रेस पहने भारत आईं इवांका, कीमत जान उड़ जाएंगे ‘होश’

पुणे समाचार ऑनलाइन – दुनिया के सबसे शक्तिशाली राजनेता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के साथ आज (सोमवार) भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद भी साथ आए हैं। हालाँकि बेटी और दामाद उनकी डेलिगेशन टीम में शामिल हैं। इस दौरान इवांका काफी सुर्खियाँ बटोर रही हैं। जिस किसी ने भी इवांका को देखा उसकी निगाहें उन पर ही टिकी रह गई। राष्ट्रपति की बेटी और ट्रंप सरकार में बड़ा ओहदा रखने के बाद भी उनकी सादगी देख सब हैरान रह गए।

ivanka
आपको आश्चर्य होगा कि इवांका जिस ड्रेस को पहनकर भारत पहुंची है, इसी ड्रेस को वे पहले भी पहन चुकी हैं। यह ड्रेस उन्होंने साल 2019 में अपने अर्जेंटीना टूर के दौरान पहनी थी। इसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही सब उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लाइट ब्लू एंड रेड कलर की मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस की कीमत लगभग 1,71,331 रुपये (2,385 अमेरिकी डॉलर) है।