आइटम सॉन्ग्स क्वीन नोरा फतेही ने परिणीति को किया रिप्लेस, इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आएगी नजर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आइटम सॉन्ग्स की नई क्वीन नोरा फतेही ने बॉलीवुड में धीरे-धीरे पाँव जमाना शुरु कर दिया है। उन्होंने एक फिल्म में परिणीति को रिप्लेस किया है। खबरों की मानें तो बॉलीवुड में नोरा को एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। नोरा जल्द ही अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं। दरअसल फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नोरा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को रिप्लेस कर दिया है।

https://www.instagram.com/p/BzP1NdUDuCC/?utm_source=ig_web_copy_link

नोरा आइटम सॉन्ग ही नहीं फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में लोगों को अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली है। इस फिल्म में नोरा के अलावा वरुण धवन, श्रद्धा कपूर आदि स्टार्स नजर आने वाले है।  बात करें अजय की फिल्म की तो ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय  स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्न‍िक जो कि भुज एयरबेस के इन-चार्ज का किरदार प्ले कर रहे हैं। फिल्म में पहले परिणीति चोपड़ा को एक जासूस के रोल के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन बिजी शेड्यूल होने के चलते उन्होंने फिल्म को छोड़ने का फैसला किया। खबर अब ये कि इसी रोल के लिए नोरा फतेही को ऑफर किया गया, नोरा की हां होने के बाद अब कुछ ही दिनों में फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है।  बताया जा रहा है कि 12 जनवरी से नोरा अपने रोल की शूटिंग शुरू कर देंगी जो 15 दिन चलेगी।

 

परिणीति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म साइना नेहवाल की बायॉपिक और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में बिजी हैं और इसीलिए उन्होंने ‘भुज’ छोड़ दी। एक सूत्र के मुताबिक, नोरा ने फिल्म में अपने रोल के लिए वर्कशॉप शुरू कर दी है और एक जासूस जैसी बॉडी लैंग्वेज पर काम कर रही हैं।

 ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की कहानी –
इस फिल्म को अभिषेक दुधैया डायरेक्ट कर रहे है। यह फिल्म 1971 के इंडो-पाक वॉर बैकड्रॉप पर बन रही है। फिल्म में अजय और नोहा के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा एक सोशल वर्कर, संजय दत्त एक स्थानीय व्यक्त‍ि, राणा दग्गुबती लेफ्ट‍िनेंट कर्नल और एमी विर्क एक पायलट के रोल में नजर आने वाले है।