इसरो ने चंद्रयान-2 से ली गईं पृथ्वी की तस्वीरें साझा कीं

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 में लगे एलआई4 कैमरे से ली गईं धरती की तस्वीरें रविवार को ट्विटर पर साझा कीं। अंतरिक्ष से ली गईं धरती की तस्वीरों के साथ कई ट्वीट्स करते हुए इसरो ने कहा, “चंद्रयान-2 विक्रमलैंडर द्वारा ली गईं धरती की तस्वीरों का पहला सेट। चंद्रयान-2 एलआई4 कैमरे ने 17.37 यूटी पर तीन अगस्त, 2019 को धरती को देखा।”

इसरो ने 17.29, 17.32, 17.34 और 17.37 यूटी पर ली गईं पृथ्वी की और तस्वीरें लगातार पोस्ट कीं।

इसरो ने कहा कि शुक्रवार को अपराह्न 3.27 बजे चंद्रयान-2 को चौथी कक्षा में पहुंचाने की गतिविधि सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

इसरो ने कहा कि चंद्रयान के सभी मानक सामान्य हैं।

चंद्रयान को पांचवीं कक्षा में पहुंचाने की गतिविधि छह अगस्त को अपराह्न् 2.30 बजे से 3.30 बजे के बीच प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को 170 गुणा 45,475 किलोमीटर की एक अंडाकार कक्षा में भारत ने भारी रॉकेट जीएसएलवी-मार्क3 के जरिए प्रवेश कराया था।