महाराष्ट्र में कहीं मध्यावधि चुनाव की तैयारी तो नहीं?

मुम्बई : महाविकास अघाडी सरकार के मंत्रियों पर लगनेवाले गंभीर आरोप और विरोधियों का आक्रामक रवैया, उसके साथ शिवसेना, राष्ट्रवादी द्वारा किये गये सम्वाद रैली…. ये सब गतिविधियाँ कही मध्यवधी चुनाव की ओर इशारा तो नहीं कर रही है। कुछ दिन पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस ने राज्य में परिवार सम्वाद यात्रा शुरू किया है। अब शिवसेना भी शिवसम्पर्क अभियान चलाने वाली है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल अभी महाराष्ट्र दौरे पर हैं। विदर्भ से पश्चिम महाराष्ट्र, चांदा से बांदा जयंत पाटिल हर जिले में घूम-घूम कर राष्ट्रवादी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से सम्वाद कर रहे हैं। वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के पदाधिकारियो की बैठक बुलायी। इस बैठक में 24 से 27 फरवरी के दौरान संगठन निर्माण के लिए शिवसम्पर्क अभियान चलाने का आदेश नेताओं को दिया गया है।

हाल ही में हुए ग्रामपंचायत चुनाव में राष्ट्रवादी और शिवसेना को सफलता मिली थी। इसलिए दोनो पार्टियाँ संगठन मजबूत करने के लिए दौरे कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस में भी फेरबदल किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही 6 कार्यकारी अध्यक्ष को चुन कर कांग्रेस भी तैयारी में लग गयी है। भाजपा भी विविध स्तरों पर बैठक कर रही है। इन सबको देख कर ऐसा लग रहा है कि ये दीनो पार्टियाँ मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले देवेंद्र फड़णवीस ने भी कहा था कि ज्यादा दिन तक हम विपक्ष में नहीं रहेंगे। कही ये मध्यावधि चुनाव का इशारा तो नहीं..?