IPS Saurabh Tripathi | सस्पेंड पुलिस उपायुक्त सौरभ त्रिपाठी को कोर्ट से राहत ; जाने क्या है मामला

मुंबई : पुणेसमाचार ऑनलाइन – IPS Saurabh Tripathi | आंगडिया व्यापारी से हफ्ता वसूलने के मामले में एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में सस्पेंड पुलिस उपायुक्त सौरभ त्रिपाठी को अंतरिम जमानत मिल गई है। मुंबई हाईकोर्ट ने सौरभ त्रिपाठी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें 9 नवंबर को जांच अधिकारियों के सामने हाज़िर होने का निर्देश दिया है। गिरफ्तारी पूर्व जमानत पर अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। (IPS Saurabh Tripathi)

 

एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज होने के बाद सौरभ त्रिपाठी लापता हो गए थे। करीब 9 महीने के बाद उन्हें कोर्ट से तात्कालिक राहत मिली है। इस बीच त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया। सौरभ त्रिपाठी के वकील विनोद चाटे ने सौरभ त्रिपाठी के जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद कोर्ट ने सौरभ त्रिपाठी की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। (IPS Saurabh Tripathi)

आंगडिया व्यापारी से हफ्ता वसूल करने के मामले में मुंबई पुलिस ने सौरभ त्रिपाठी पर चार्गशीट फाइल किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुंबई क्राईम इंटेलिजन्स यूनिट ने इस मामले में 1100 पन्नों की चार्गशीट फाइल की थी। चार्गशीट में 70 लोगों के बयान दर्ज है। इनमे कुछ अंगडिया व्यवसायी और पुलिस कर्मचारी भी शामिल है। IPS सौरभ त्रिपाठी पर आंगडिया व्यावसायी से हफ्ता मांगने का आरोप है। इस मामले में CIU ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

क्या है मामला ?
IPS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने जोन 2 का पुलिस उपायुक्त रहते हुए पैसे मांगे ।
उन्होंने आंगडिया व्यापारी से हर महीने 10 लाख रुपए हफ्ते की मांग की।
त्रिपाठी की प्रताड़ना से तंग आकर आंगडिया व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की थी।
व्यापारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि त्रिपाठी ने दिसंबर महीने में
कई बार इनकम टैक्स विभाग में कैश में लेनदेन करने की धमकी देकर पैसे वसूले।

 

अंगडिया व्यापारी की शिकायत के बाद महाराष्ट्र सरकार ने आरोपी
पुलिस उपायुक्त (DCP) सौरभ त्रिपाठी को मार्च में सस्पेंड कर दिया।

 

Web Title :- IPS Saurabh Tripathi | suspended dcp ips saurabh tripathi gets interim bail in extortion case from angadiya traders

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Fire News | पुणे के वडगांव शेरी में गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडर के विस्फोट से परिसर दहला

CCL | सीसीएल ने पुणे में प्‍लांट-बेस्‍ड मीट प्रॉडक्ट्स की रेंज लॉन्च की

Pune Crime | शराबी बेटे के सिर पर कुल्हाडी से हमला कर पिता ने की हत्या, मावल की घटना