IPL : मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिलाड़ियों में हुई अदला-बदली

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – थोड़े समय पहले ही आईपीएल 2019 खत्म हुआ लेकिन टीमें अभी से 2020 की तैयारी में जुट गए है। मुंबई इंडियन्स भी नए सीजन की तैयारी के मामले में पीछे नहीं रहना चाहती है। ऐसे में उसने अन्य टीमों के साथ खिलाड़ियों की अदला-बदली शुरू कर दी है। आईपीएल 2018 में अपनी स्पिन गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले मयंक मार्कंडेय को दिल्ली कैपिटल्स के शेरफेन रदरफोर्ट के साथ बदलने का फैसला किया है।

साल 2019 में हुई आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख कीमत वाले शेरफेन रदरफोर्ट को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली के बीच उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए भिड़ंत हुई थी लेकिन आखिर में बाजी दिल्ली के हाथ लगी।

मयंक मार्कंडेय को साल 2018 में दिल्ली ने 20 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। यही उनका बेस प्राइज भी था।