IPL Auction : जानें किस टीम ने किसे ख़रीदा, देखें पूरी लिस्ट

कोलकाता : समाचार ऑनलाइन – आईपीएल 2020 के लिए कोलकाता में कल ऑक्शन हुआ। इस बार ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। कमिंस आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इस दौरान कही बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे। ऑक्शन में कुल 62 खिलाड़ी खरीदे गए।

किस टीम ने किसे ख़रीदा –

कोलकाता नाइटराइडर्स :
इंग्लैंड के ऑयन मॉर्गन को 5.25 करोड़ में खरीदा।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15.50 करोड़ में खरीदा।
राहुल त्रिपाठी को 60 लाख में खरीदा।
सिद्धार्थ मणिमारन को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
क्रिस ग्रीन को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
टॉम बेंटन को बेस प्राइस में 20 लाख में खरीदा।
प्रवीण तांबे (48 साल ) को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
निखिल नायक को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

मुंबई इंडियंस –
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन को 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ना‌थन कूल्टर नाइल को 8 करोड़ रुपये में खरीदा।
सौरभ तिवारी को 50 लाख में ख़रीदा।
यूपी के मोहसिन खान को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
दिग्विजय देशमुख को 20 लाख के बेस प्राइस पर लिया।
बलवंत राय सिंह को बेस प्राइस पर 20 लाख रुपये में खरीदा।

चेन्नई सुपरकिंग्‍स –
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन को 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा।
पीयूष चावला को 6.75 करोड़ में खरीदा।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा।
आर साईं किशोर को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर –
ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच को 4.4 करोड़ में खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को 10  करोड़ रुपये में खरीदा।
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 4 करोड़ में खरीदा।
ऑस्ट्रेलिया के जोश फिलिप को 20 लाख में ख़रीदा।
केन रिचर्डसन को 4 करोड़ रुपये में खरीदा।
पवन देशपांडे को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को तीसरे दौर की नीलामी में 2 करोड़ में खरीदा।
शाहबाज अहमद को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
श्रीलंकाई गेंदबाज इसुरु उदाना को 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स –
इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ में ही खरीद लिया।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को उनके 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में ख़रीदा।
एलेक्स कैरी को 2.4 करोड़ में खरीदा।
वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर को 7.75 करोड़ में खरीदा।
मोहित शर्मा को 50 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
तुषार देशपांडे को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
ऑस्ट्रेलिया के मार्कर्स स्टोइनिस को 4.8 करोड़ में खरीदा।
ललित यादव को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

सनराइजर्स हैदराबाद  –
झारखंड के आक्रामक बल्लेबाज विराट सिंह को 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा।
भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को 1.9 करोड़ में ख़रीदा।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श को दो करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।
बी. संदीप को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
फैबियन ऐलन को 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
संजय यादव को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।

किंग्स इलेवन पंजाब  –
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में ख़रीदा।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को 8.5 करोड़ में खरीदा।
दीपक हुड्डा को 50 लाख रुपये में खरीदा।
बंगाल के तेज गेंदबाज इशान पोरेल को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
अंडर-19 टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 2 करोड़ में खरीदा।
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशाम को 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
क्रिस जॉर्डन को तीन करोड़ में खरीदा।
तरजिंदर ढिल्लों को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
प्रभसिमरन सिंह को 55 लाख में खरीदा।

राजस्‍थान रॉयल्स –
रॉबिन उथप्पा को 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
जयदेव उनादकट को 3 करोड़ में ख़रीदा।
बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 2.40 करोड़ में ख़रीदा।
दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत को 80 लाख में खरीदा।
यूपी के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को 1.3 करोड़ में ख़रीदा।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा।
वेस्टइंडीज के ओशेन थॉमस को 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के रिश्तेदार अनिरुद्ध जोशी को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
एंड्रयू टाई को एक करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा।
इंग्लैंड के टॉम करन को 1 करोड़ के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।