महंगाई का फटका! 77 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, जानें कीमत

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – गैस महंगा हो गया है, महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद गैस महंगा हो गया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में 77 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बाद सिलेंडर के दाम बढ़कर 716.50 रुपए हो गए हैं। पुराने दाम के मुताबिक अभी तक घरेलू सिलेंडर 639.50 रुपए का मिल रहा था।

घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी 119 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। दुकानदारों को अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1288 रुपए का पड़ेगा। जो की पहले 1169 रुपए का मिल रहा था। इतना ही नहीं पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए है। जो की अब 264.50 रुपए हो गया है। सभी बढ़े हुए दाम आज सुबह से लागू हो जाएंगे।

लगातार तीसरे महीने दाम में हुई बढ़ोत्तरी –
रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे माह बढ़ोत्तरी हुई है। तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में करीब 105 रुपए का इजाफा हुआ है। जबकि कामर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपए बढ़े हैं। अगस्त में घरेलू सिलेंडर 611.50 रुपए, कॉमर्शियल सिलेंडर 1095 रुपए था।

इस बार बढ़ा दाम –
14.2 किलो का दाम – 716.50, 19 किलो का दाम – 1288 जबकि 5 किलो गैस सिलेंडर का दाम 264.50 हो गया।