भारत-पाक युद्ध का तोप अलीबाग के समुंद्र किनारे पहुंचा

रायगढ़, 21 नवंबर भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टी-55 श्रेणी के तोप अलीबाग समुंद्र किनारे दाखिल हो गया है।  अलीबाग समुंद्र किनारे आने वाले पर्यटकों को यह ऐतिहासिक तोप देखने का मौका मिलेगा।  जल्द यह तोप के  स्मारक का लोकार्पण किया जाएगा।

रायगढ़ के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. विजय रघुवंशी ने रायगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की थी।  जिले के सभी समुंद्री किनारों को ब्लू फ्लेग करने की उनकी इच्छा थी।  अलीबाग समुंद्री किनारों पर तोप रखने की योजना लाई थी।  इसके लिए केंद्र सरकार से प्रयास भी किया था।  डॉ. विजय सूर्यवंशी का बाद में ट्रांसफर हो गया।  लेकिन उनका प्रयास सफल रहा।  उनके प्रयास से तोप उपलब्ध हुआ है।  शुक्रवार को यह तोप अलीबाग में दाखिल हुआ।
टी 55 तोप 1972 के भारत-पाक युद्ध में इस्तेमाल किया गया था।  लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद रिटायर्ड हुआ यह तोप अब अलीबाग समुंद्र किनारे की शोभा बढ़ाएगा। शुक्रवार को इसका आगमन हो  गया।  थोड़े दिनों में सभी नियमों का पालन करते हुए इसका लोकार्पण किया जाएगा।  यह जानकारी अलीबाग के नगराध्यक्ष प्रशांत नाईक ने दी है।