‘भारत बना दुनिया का रेप कैपिटल’

उन्नाव : समाचार ऑनलाइन – उन्नाव रेप पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई और शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। हर कोई हैदराबाद की पुनरवर्ती चाह रहे है। हालांकि क़ानूनी रक्षक इसे अवैध मान रहे है। इस बीच केरल से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में देश में बढ़ती हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

 

उन्होंने कहा कि लोग अपने हाथ में कानून इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इस देश को चलाने वाला शख्स हिंसा में विश्वास रखता है। राहुल ने कहा कि ‘भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। दूसरे देश यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों भारत अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा करने में नाकाम है। यूपी से एक भाजपा विधायक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है और प्रधानमंत्री ने इसपर एक शब्द तक नहीं कहा।’

राहुल के इस बयान का भाजपा नेता मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी भी भारत को एक गर्वित देश के रूप में न तो देख सकते हैं, न बना सकते हैं। समय-समय पर वह ऐसे बयान देते रहते हैं जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान दिखाता है।