Indapur News : नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, 5 लोगों पर FIR दर्ज

इंदापुर : ऑनलाइन टीम – दादी के साथ रह रही 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। यह घटना इंदापुर की है। हैरानी की बात यह है कि रिश्तेदारों ने ही बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ बाल लैंगिक अत्याचार प्रतिबंधक के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत पीड़ित की मां ने इंदापूर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

आरोपियों के शिवम संतोष क्षीरसागर, संतोष मोहन क्षीरसागर, सारिका संतोष क्षीरसागर (सभी नि. अंबीकानगर, देशपांडे वाड्यासमोर, इंदापूर, जि. पुणे) व मंगल मोहन क्षीरसागर (नि. जिती, ता. करमाळा, जि. सोलापूर), शामल विनायक जाधव (रा. कात्रज, भारती विद्यापीठ पुणे) है। इसमें से दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने 2 फ़रवरी तक आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पीड़ित की मां द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, नाबालिग बच्ची अपनी दादी के साथ इंदापूर में रहती है। जबकि शिकायतकर्ता बारामती की निवासी है। उनकी पति का निधन हो गया है। जबकि सांस भी बुजुर्ग है। वह अपनी पोती के साथ इंदापूर में ही रहती है। इस दौरान सांस कई बार अपने इलाज के लिए गांव से बाहर जाती रहती है। तब पीड़ित लड़की घर पर अकेली रहती है। वहां से सामने ही रिश्तेदार भी रहते है।

पीड़ित के घर में अकेले रहने का फ़ायदा उठाकर शिवम ने उसके साथ अश्लील हरकत की। नाबालिग को शादी का झांसा देकर रिश्तेदारों के मदद से उसके साथ दुष्कर्म की। उसके साथ छेड़छाड़ की। फ़िलहाल मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर धनवे कर रहे है।