Indapur News : अनैतिक संबंध के संदेह पर 23 साल के युवक की हाथ, पैर और सिर कुचल कर निर्मम हत्या, मची खलबली  

इंदापूर : ऑनलाइन टीम – गणेशवाडी (ता.इंदापूर) में भिमा नदी पर गारअकोले पुल के पास टाकली (टेंभुर्णी) ता.माढा में अनैतिक संबंध के संदेह पर एक 23 साल के युवक की चार दोस्तों ने मिलकर धारदार हथियारों से दो हाथ, दो पैर और सिर को धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने मृतक के शरीर के हिस्सों को अलग-अलग फेक दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने मृतक के दो हाथ और दो पैर को गायब कर धड़ को भीमा नदी परिसर में फेक दिया था। यह घटना इंदापूर पुलिस की कार्रवाई में सामने आया। दो आरोपियों को इंदापूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शिकायत मृतक युवक की मां सौ.मंजुषा महादेव गोरवे (51),नि. टाकली (टेंभुर्णी), ता.माढा, जि. सोलापूर के इंदापूर पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

मृतक का नाम संजय महादेव गोरवे (23, नि. टाकली (टेंभुर्णी), ता.माढा, जि. सोलापूर) है। आरोपियों के नाम दादा कांबळे. नि.बावडा, लकी विजय भोसले, विकी उर्फ व्यंकटेश विजय भोसले व महेश उर्फ शैलेश प्रभाकर सोनवणे है। पुलिस ने विकी उर्फ व्यंकटेश भोसले व महेश उर्फ शैलेश सोनवणे इन दिनों को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मृतक संजय, लकी, विकी व महेश सभी दोस्त है। ये एक दूसरे के घर आना-जाना करते है।