Ind vs Sa : रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, लंच तक भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 91 रन

विशाखापत्तनम : समाचार ऑनलाइन – आज विशाखापत्तनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत ने शुरुआत अच्छी की है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक बिना विकेट खोए 91 रन बना लिए। इस दौरान रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल क्रीज पर जमे हुए है। रोहित ने टेस्ट में ओपनिंग करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित 84 गेंद 52 रन बनाकर खेल रहे है। जबकि मयंक भी अर्धशतक के करीब है। वो 96 गेंद में 39 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है।

बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विशाखापत्तनम में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विशाखापत्तनम की बल्लेबाजों की मददगार इस पिच में कप्तान का फैसला सही साबित हुआ। सेनुरन मुथुसामी के ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने  बाउंड्री जड़कर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। रोहित का बतौर ओपनर टेस्ट में यह उनका पहला अर्धशतक है।

प्लेइंग इलेवन –
भारत – विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

साउथ अफ्रीका – एडिन मार्करम, डीन एल्गर, थेयुनिस डी ब्रयून, टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), फाफ डु प्लेसी (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वर्नन फिलेंडर, सेनुरान मुतुसामी, केशव महाराज, डेन पिएड्ट, कगिसो रबाडा।