Ind Vs Eng : पहाड़ी पर चढ़कर, दूरबीन से देखकर बुकी लगा रहे थे हर गेंद पर सट्टा, पुलिस ने पकड़ा, 33 बुकी गिरफ्तार  

पिंपरी : ऑनलाइन टीम – पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने भारत के खिलाफ इंग्लैंड क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के मामले में 33 बुकी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 45 लाख रुपए का माल जब्त किया गया हैं। उनमें से 8 बुकी घोरडेश्वर पहाड़ी पर चढ़कर क्रिकेट मैच की हर गेंद को देखने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल करते हुए दो से चार सेकंड में दांव लगा रहे थे। ये सभी बुकी महाराष्ट्र और अन्य राज्य से है। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने इसकी जानकारी दी।

पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस आयुक्तालय में वकाड पुलिस ने भारत के खिलाफ इंग्लैंड क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन स्थानों पर छापा मारा और 33 लोगों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विवेक मुगळीकर ने कहा कि आरोपी गहूंजे क्रिकेट मैदान के पास रहने वाला है।

पुलिस ने आठ बुकी को घोरडेश्वर पहाड़ी से गिरफ्तार किया है। सभी दूरबीन की मदद से प्रत्येक गेंद पर सट्टा लगाते हुए पाए गए थे। वाकाड पुलिस ने 74 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 8 कैमरे, दूरबीन और विदेशी मुद्रा नोट जब्त किए हैं। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।