IND v SA : रांची टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने बदला अपना लुक – Photos Viral  

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा बदले-बदले नजर आ रहे है। ये बदलाव कुछ और नहीं बल्कि उनके लुक में नजर आ रहा है। दरअसल रोहित पिछले कुछ समय से बियर्ड लुक में नजर आ रहे थे लेकिन अब अचानक वह क्लीन सेव में नजर आ रहे है। दरअसल हाल ही में रोहित ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें वह पत्नी रीतिका के साथ करवा चौथा मना रहे थे। इस दौरान रोहित क्लीन शेव में नजर आए।

https://www.instagram.com/p/B2_SoO2BJOW/?utm_source=ig_web_copy_link

जिसके बाद उनका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित ने पत्नी रितिका सजदेह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘मुझे पता है कि जब आपके पास एक छोटा बेबी है और मैं नहीं हूं यह कितना कठिन होता है। आपको ढेर सारा प्यार और मैं चांद से कहता हूं कि वो आज अपना चेहरा आज जल्द दिखाए।’ उन्होंने पत्नी को करवा चौथ की बधाई दी है। तस्वीर में रोहित चॉकलेटी बॉय दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B3o4B3LhzuJ/?utm_source=ig_web_copy_link

रोहित के इस लुक पर फैंस काफी मजाकियां अंदाज में प्रतिक्रिया भी दे रहे है। एक फैंस ने तो ये तक लिखा दिया कि ‘दादा गिरी हो रही है अब विराट को भी दाढ़ी कटवानी पड़ेगी। शायद गांगुली के कारण।’