डिजिटाइजेशन बढ़ने से साइबर क्राइम का खतरा बढ़ा : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – बड़े पैमाने पर लेन-देन का डिजिटाइजेशन होने लगा है। ऐसे में साइबर क्राइम बढ़ने की संभावना है। इस चुनौती से निबटने में महाराष्ट्र पुलिस देशभर में साइबर पुलिसिंग की दृष्टि से अव्वल साबित होगी। यह विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया है। वांद्रा(पश्चिम) स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कार्यालय व निवासस्थान का भूमिपूजन शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुआ। इसी मौके पर वे बोल रहे थे। 

कार्यक्रम में गृहराज्यमंत्री दीपक केसरकर, सांसद पूनम महाजन, विधायक आशीष शेलार, मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे, महासंचालक (पुलिस गृहनिर्माण) बिपिन बिहारी आदि उपस्थित थे। साइबर हमले के बढ़ते खतरे को नकारा नहीं जा सकता मुख्यमंत्री ने कहा कि लेन-देन के डिजिटाइजेशन से अब साइबर हमले के बढ़ते खतरे को नकारा नहीं जा सकता है। फिशिंग के जरिये आम लोगों को लूटा जा सकता है। ऐसे में इसे लेकर जागृति करने की आवश्यकता है। अगर कोई लालच में इसका शिकार बनता है तो उसकी रकम वापस कराने और संबंधित आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को तैयार रहना होगा।

साइबर क्राइम की भोगौलिक सीमा नहीं होती है। दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आरोपी अपराध घटना को अंजाम दे सकता है। इस चुनौती का सामना करने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सिस्टम खड़ी करनी होगी। 40 साइबर लैब स्थापित किए गए हैंमहाराष्ट्र ने साइबर सिक्योरिटी की दृष्टि से सिस्टम खड़ी कर देश में अव्वल स्थान पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले को मिलाकर ऐसे 40 साइबर लैब स्थापित किए गए हैं। साइबर स्पेस में युद्ध के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने साइबर वारियर्स तैयार किया है। भारत में साइबर हमले के मामले बढ़ सकते हैं। धार्मिक भावनाएं भड़काने, सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने जैसे मामले आने पर इसे तत्काल रोकना होगा।

साइबर स्पेस से संबंधित मैटर को हटाना होगा। साइबर हमले को रोकने के लिए सक्षम फायरवॉल्स तैयार करने होंगे और सक्षम साइबर आर्मी तैयार करनी होगी। इसके लिए राज्य में करीब एक हजार अधिकारियों-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस व्यवस्था से साइबर क्राइम पर लगाम लगेगी। अन्य अपराध की जांच में साइबर सेल की मदद महत्वपूर्ण साबित होगी। अपराध को साबित करने में इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे ने प्रस्ताविक भाषण में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन व इससे जुड़ी व्यवस्था को खड़ी करने के संबंध में जानकारी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य के हाथों कोनशिला के अनावरण के जरिये पुलिस स्टेशन, उपायुक्त के निवासस्थान के कंस्ट्रक्शन का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व नागरिक उपस्थित थे।