24 घन्टे में 7955 नए मामले; 9133 मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी
पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में नए मरीजों से ज्यादा कोरोना मुक्त लोगों का आंकड़ा बढ़ते रहने से राहत मिल रही है। जिले में बीते 24 घँटे के भीतर नए 7955 मामले सामने आए हैं। वहीं 9133 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। बुधवार को कोरोना के संक्रमितों संख्या 8 लाख 76 हजार 461 तक पहुंच गया है, जिसमें से 7 लाख 66 हजार 953 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 95 हजार 923 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 13 हजार 585 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 87.51 फीसद दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में अब तक 70 लाख 80 हजार 595 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 12 लाख 49 हजार 713 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 10 लाख 65 हजार 545 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 60 हजार 614 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 23 हजार 754 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 85.25 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।
संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 14 हजार 508 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 7955 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1985, सोलापुर में 2009, सांगली में 1575 और कोल्हापुर जिले में 984 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज 15 हजार 100 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 9133, सातारा जिले के 2260, सोलापुर जिले के 1674, सांगली जिले के 1293 और कोल्हापुर जिले के 740 मरीज शामिल हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए जारी टीकाकरण मुहिम के तहत पुणे जिले में 22 लाख 22 हजार 68, सातारा जिले में 6 लाख 9 हजार 905, सोलापुर जिले में 3 लाख 32 हजार 847, सांगली जिले में 5 लाख 66 हजार 294 और कोल्हापुर जिले में 9 लाख 70 हजार 135 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 11 हजार 863 हो गया है। इसमें से 86 हजार 654 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2409 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 22 हजार 800 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 8 हजार 275 हो गई है। इसमें से 87 हजार 354 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2924 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 17 हजार 997 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 81 हजार 486 हो गया है। इसमें से 64 हजार 955 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2429 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 14 हजार 102 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 71 हजार 828 संक्रमितों में 2407 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 59 हजार 629 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 9792 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।