देश की आबादी को बढ़ाएं, महिलाएं कम से कम 6 बच्चे पैदा करें

ऑनलाइन समाचार. दिल्ली – वेनेजुएला से हाल के वर्षों में आर्थिक संकट के चलते लाखों लोग विस्थापित हो गए है। अब वहां की आबादी कम होती जा रही है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने मोर्चा संभालते हुए कहा है कि हमारे देश की महिलाएं कम से कम 6 बच्चे पैदा करें। हालांकि वेनेजुएला के राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आलोचना की है। इन लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है।
मादुरो ने जन्म की विभिन्न पद्धतियों का प्रचार करने के लिए बाकायदा टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम में यह बयान दिया। उन्होंने कहा, ईश्वर आपको देश के लिए 6 छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के 6 बच्चे होने चाहिए। देश की आबादी को बढ़ाएं।
युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्थापक ऑस्कर मिस्ले ने कहा, देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं को 6 बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्ट्रपति की और से गैरजिम्मेदाराना रवैया है, वो भी ऐसे देश के लिए जो बच्चों को उनकी जिंदगी की गारंटी नहीं देता है।