Income Tax Raid On Yashwant Jadhav House | मनी लॉन्ड्रिंग! यशवंत जाधव के घर आयकर विभाग का छापा; 24 घंटे से अधिक समय तक छानबीन

मुंबई : Income Tax Raid On Yashwant Jadhav House | मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में मुंबई मनपा (BMC) के स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) के भायखला स्थित घर पर शुक्रवार आयकवार विभाग (Income Tax Department) की टीम ने छापा (Raid) मारा। पिछले 24 घंटे से अधिक समय से यह छानबीन शुरू है। इस बीच आधी रात को आयकर विभाग के अधिकारी यशवंत जाधव (Income Tax Raid On Yashwant Jadhav House) को लेकर जा रहे हैं, ऐसा अंदेशा होने पर उनके समर्थक बड़े पैमाने पर जाधव के घर के सामने जमा हो गए। तनाव का वातावरण निर्माण होने के कारण पुलिस ने शिवसेना (Shiv sena) कार्यकर्ता को समझाया और उन्हें पीछे हट जाने को कहा। जाधव के साथ उनके करीबी लोगों के 25 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आयकर विभाग ने कई महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद किए हैं।

 

क्या है मामला ?

 

कोलकाता (Kolkata) स्थित शेल कंपनी में यशवंत जाधव और उनकी पत्नी विधायक यामिनी जाधव  (MLA Yamini Jadhav) द्वारा  आर्थिक लेन-देन (Financial Transactions) करने की जानकारी आयकर विभाग के जांच में सामने आई   थी। यामिनी जाधव ने आईटी रिटर्न (IT Return) में प्रधान डीलर्स (Pradhan Dealers) नाम की कंपनी की ओर से 1 करोड़ कर्ज लिया है, ऐसा उल्लेख किया था। हालांकि इस शेल कंपनी के माध्यम से आगे 15 करोड़ का आर्थिक लेनदेन होने के शक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT Department) है, ऐसे में इसका कर चुकाया गया है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

 

कौन है यशवंत जाधव ?

 

यशवंत जाधव का पिछले 2 दशक का राजनीतिक सफर है। सामान्य शिवसैनिक से मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष (Municipal Standing Committee Chairman) तक का सफर उन्होंने तय किया है। आक्रामक रवैये के कारण उन्हें लगातार 4 बार स्थायी समिति का अध्यक्ष पद दिया गया है। 1997 में पहली बार चुनाव जीत कर आए। उसके बाद 2002 में वे नगरसेवक नहीं बन पाए। पार्टी के उपविभागप्रमुख पद संभालने के बाद 2007 में उन्हें पार्टी ने दोबारा मौका।

 

2007 से 2012 तक वे उद्यान व बाजार समिति जाधव भायखला विधानसभा मतदार संघ (Assembly Voter Union) से चुनकर आए। 2018 से लगातार 4 साल तक यशवंत जाधव स्थायी समिति के अध्यक्ष बने हैं। इस बीच कुछ दिन पहले जाधव पर निधी वितरण को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में उनकी ऑडीयो क्लिप वायरल हुई थी। इसलिए वे परेशानी में घिरे थे।

 

 

IPS Rashmi Shukla | पुणे की पूर्व पुलिस आयुक्त रश्मि शुक्ला के खिलाफ बंडगार्डन पुलिस थाने में मामला दर्ज

Pune | पुणे-लोनावला सेक्शन में दो अतिरिक्त लोकल को पूर्ववत किया गया