MahaTET Exam Paper Leak Case | टीईटी पेपर लीक मामले में राज्य परीक्षा परिषद के पूर्व आयुक्त ‘सुखदेव डेरे’ सहित GA Software के तत्कालीन संचालक अश्विनी कुमार  को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे : MahaTET Exam Paper Leak Case | शिक्षक योग्यता परीक्षा (टीईटी) घोटाले का तार अब पूर्व आयुक्त तक पहुंच गया है। टीईटी (TET) के 218 की परीक्षा (MahaTET Exam Paper Leak Case ) में हेरफेर करने के मामले में पुणे पुलिस (pune police) के सायबर विभाग (cyber department) द्वारा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक औरंगाबाद बोर्ड (Aurangabad Board of Secondary and Higher Secondary) के विभागीय आयुक्त सुखदेव डेरे (Sukhdev Dere) को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसके सह ही जी ए सॉफ्टवेयर के तत्कालीन संचालक अश्विनी कुमार को भी पुलिस ने बेंगलुरु से हिरासत में लिया है। पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता खुद इस मामले को देख रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में पुणे सायबर पुलिस इस केस की तफ्तीश कर रही है।

सुखदेव डेरे 2018 में महाराष्ट्र राज्य शिक्षा परीक्षा मंडल के आयुक्त थे। 2018 के टीईटी का पेपर लीक करने में डेरे का भी हाथ होने की जानकारी साइबर पुलिस की जांच में सामने आई, उसके बाद रात में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

डॉ. प्रीतिष दिलीप देशमुख से पहले जी ए सॉफ्टवेयर की महाराष्ट्र की जिम्मेदारी अश्विनीकुमार पर थी। उनसे मिलीभगत कर डेरे व तुकाराम सुपे ने परीक्षार्थी से एजेंट के माध्यम से पैसे लेकर पास करने की जानकारी सामने आई है।

 

Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों  पर सौर-ऊर्जा संयंत्र स्थापित 

Maharashtra Temperature | पूरे राज्य में ठंड,गिरा पारा ! महाराष्ट्र में ठंड की लहर, अगले  2 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना

Chandrakant Patil | प्रधानमंत्री पद का सपना देखनेवाली पार्टी से जो नहीं हो पाया वह भाजपा ने कर दिखाया

MahaTET Question Paper Leak Case | महाराष्ट्र परीक्षा परिषद के आयुक्त तुकाराम सुपे के पास मिला भंडार! दामाद के पास से 2 करोड़ नगदी और सोना पुलिस ने किया जब्त

Pune News | एनडीए ने अपने दिवंगत पूर्व छात्र वरुण सिंह को दी श्रद्धांजलि