दूसरी शादी करने के विवाद में भाई ने किया भाई का खून

अमरावती : ऑनलाइन टीम – दूसरी शादी करने के विवाद में भाई ने ही भाई का खून करने का मामला अमरावती शहर से सामने आया है। यह घटना रविवार सुबह शहर के हमलपुरा में घटी। मृतक का नाम कैलास मोहन अजबे (38 नि. चिचफैल) है। इस मामले में राजापेठ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सुनिल माणिक अजबे (45 नि. हमालपुरा), उनकी मां और पत्नी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैलास अजबे ने हालही में दूसरी शादी की थी। तो दूसरी शादी क्यों की? ऐसा सवाल कैलास से उसके भाई पूछता था। इसी में दोनों के बीच विवाद हो गयी और इस झगडे में कैलाश ने अपना जीवन गवा दिया।

दरसअल पहली पत्नी की कोई संतान नहीं थी इसलिए कैलास ने दूसरी शादी की थी। इससे परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था। लेकिन रविवार को यह विवाद बहुत बढ़ गया। और सुनिल ने कैलास पर हमला कर दिया। इस हमले में कैलाश की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही राजापेठ पुलिस मौके पर पहुंची। मृतदेह को पोस्टमॉडर्न के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।