‘इन’ सितारों ने डोनाल्ड ट्रंप संग किया डिनर, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हालही में भारत आये थे। वह 24 फरवरी दो दिवसीय दौरे पर थे। यह पहला मौका था जब ट्रंप भारत आए। उनके स्वागत के लिए अहमदाबाद और आगरा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान ट्रंप ने अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा स्टेडियम में 1 लाख से अधिक लोगों को संबोधित किया।

 

 

इस दौरान 25 फरवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर आयोजित किया गया था। जिसमें कई सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया। इस डिनर को भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होस्ट किया था। जिसमें दिग्गज म्यूजिशियन ए आर रहमान और शेफ विकास खन्ना भी इस डिनर पार्टी का हिस्सा बने थे।

 

 

दोनों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत भी की और बाद में इस इवेंट से तस्वीरें भी शेयर की। इस दौरान विकास खन्ना सूटेड-बूटेड लुक में नजर आये वहीं रहमान मरून कलर के बंदगले वाले कुर्ते में इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचे। विकास खन्ना ने खुद की और रहमान के साथ सेल्फी, डिनर टेबल, और कर्मचारियों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि India + America.

 

 

इसके साथ ही ए आर रहमान ने राष्ट्रीय ध्वज वाले रंग की खूबसूरत तिरंगी रोशनी में सजे राष्ट्रपति भवन का एक वीडियो भी अपने अकाउंट पर शेयर किया है। रहमान और विकास के अलावा इस भोज में उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।