पुणे जिले में 24 घन्टे के भीतर 11 हजार से ज्यादा हुए कोरोना मुक्त

संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में गुजरे 24 घँटों के भीतर 7541 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इन्हीं 24 घँटों में 11 हजार से ज्यादा लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौट गए हैं। जिले में सोमवार को संक्रमितों संख्या 9 लाख 21 हजार 159 तक पहुंच गया है, जिसमें से 8 लाख 10 हजार 447 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 96 हजार 434 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 14 हजार 278 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 87.98 फीसद दर्ज हुआ है।

महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिबंध टीकाकरण की मुहिम जोरों में है। महामारी से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में अब तक 23.49 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पुणे संभाग में जारी टीकाकरण मुहिम के तहत पुणे जिले में सोमवार तक 23 लाख 55 हजार 129, सातारा जिले में 6 लाख 33 हजार 189, सोलापुर जिले में 4 लाख 4 हजार 684, सांगली जिले में 5 लाख 98 हजार 572 और कोल्हापुर जिले में 10 लाख 35 हजार 117 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 14 हजार 188 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 7541 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2477, सोलापुर में 1908, सांगली में 1341 और कोल्हापुर जिले में 921 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 18 हजार 119 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 11 हजार 101, सातारा जिले के 1966, सोलापुर जिले के 2625, सांगली जिले के 1355 और कोल्हापुर जिले के 1072 मरीज शामिल हैं।

पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में अब तक 74 लाख 26 हजार 952 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 13 लाख 31 हजार 641 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 11 लाख 38 हजार 436 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 67 हजार 929 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 25 हजार 276 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 85.48 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 23 हजार 301 हो गया है। इसमें से 96 हजार 320 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2489 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 24 हजार 492 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 18 हजार 430 हो गई है। इसमें से 96 हजार 443 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3191 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 18 हजार 796 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार 754 हो गया है। इसमें से 71 हजार 138 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2648 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 16 हजार 968 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 77 हजार 997 संक्रमितों में 2670 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 64 हजार 88 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 11 हजार 239 मरीजों का इलाज चल रहा है।