पुणे जिले में कोरोना के नए से ज्यादा मुक्तों के मामले बढ़े

संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में गुजरे 24 घँटों के भीतर 4643 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इन्हीं 24 घँटों में 9074 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौट गए हैं। जिले में सोमवार को संक्रमितों संख्या 9 लाख 25 हजार 802 तक पहुंच गया है, जिसमें से 8 लाख 19 हजार 521 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 91 हजार 873 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 14 हजार 408 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.56 फीसदी और रिकवरी रेट 88.52 फीसद दर्ज हुआ है।

महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिबंध टीकाकरण की मुहिम जोरों में है। महामारी से सर्वाधिक प्रभावित पुणे जिले में अब तक करीबन 24 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पुणे संभाग में जारी टीकाकरण मुहिम के तहत पुणे जिले में सोमवार तक 23 लाख 96 हजार 611, सातारा जिले में 6 लाख 51 हजार 740, सोलापुर जिले में 4 लाख 15 हजार 954, सांगली जिले में 6 लाख 14 हजार 462 और कोल्हापुर जिले में 10 लाख 63 हजार 246 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 10 हजार 482 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 4643 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2171, सोलापुर में 1332, सांगली में 1338 और कोल्हापुर जिले में 988 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 15 हजार 95 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 9074, सातारा जिले के 1538, सोलापुर जिले के 2010, सांगली जिले के 1284 और कोल्हापुर जिले के 1189 मरीज शामिल हैं।

पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में अब तक 74 लाख 79 हजार 902 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 13 लाख 42 हजार 123 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 11 लाख 53 हजार 531 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 63 हजार 33 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 25 हजार 559 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 85.95 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 25 हजार 472 हो गया है। इसमें से 97 हजार 858 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2495 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 25 हजार 119 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 19 हजार 762 हो गई है। इसमें से 98 हजार 453 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3247 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 18 हजार 62 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार 92 हो गया है। इसमें से 72 हजार 422 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2678 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 16 हजार 992 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 78 हजार 995 संक्रमितों में 2731 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 65 हजार 277 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 10 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है।