पुणे जिले में 24 घन्टे में 7918 लोग हुए कोरोना मुक्त

संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमण का प्रकोप कम होने से नए मामलों की तुलना से इस बीमारी से ठीक होने का प्रमाण बढ़ गया है। महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या के लगातार गिरते आलेख से भारी राहत मिल रही है। गुजरे 24 घँटों के भीतर जिले 3088 नए मामले सामने आए वहीं 7918 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में सोमवार को संक्रमितों संख्या 9 लाख 95 हजार 524 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9 लाख 33 हजार 99 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 46 हजार 428 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 15 हजार 597 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.61 फीसदी और रिकवरी रेट 93.73 फीसद दर्ज हुआ है।
कोरोना प्रतिबंध टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक पुणे जिले में 25 लाख 46 हजार 949, सातारा जिले में 6 लाख 94 हजार 922, सोलापूर जिले में 4 लाख 92 हजार 132, सांगली जिले में 6 लाख 56 हजार 665 और कोल्हापूर जिले में 11 लाख 30 हजार 1 नागरिकों को टीके लगाए गए है। पुणे संभाग में साढ़े 13 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को हराने में सफलता पायी है। पूरे संभाग में आज तक 82 लाख 80 हजार 778 लोगों की कोविड टेस्ट की गई जिसमें से 14 लाख 96 हजार 758 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 13 लाख 58 हजार 702 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 8 हजार 988 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 29 हजार 68 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 90.78 फीसदी व डेथ रेट 1.94 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर) में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 9607 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 3088 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2083, सोलापुर में 1536, सांगली में 1126 और कोल्हापुर जिले में 1774 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि पूरे संभाग में आज 15 हजार 841 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 7918, सातारा जिले के 2691, सोलापुर जिले के 2180, सांगली जिले के 1589 व कोल्हापुर जिले के 1463 मरीज शामिल है
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 48 हजार 739 हो गया है। इसमें से 1 लाख 25 हजार 614 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2780 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 20 हजार 345 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 45 हजार 120 हो गई है। इसमें से 1 लाख 26 हजार 44 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3769 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 15 हजार 307 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 9 हजार 424 हो गया है। इसमें से 92 हजार 872 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 3172 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 13 हजार 380 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 97 हजार 951 संक्रमितों में 3350 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 81 हजार 73 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 13 हजार 528 मरीजों का इलाज चल रहा है।