नर्हेगांव में 7-8 लोगों ने मिलकर एक युवक पर कोयते से किया वार

धायरी: नर्हेगांव में एक अज्ञात टोली ने एक युवक पर धारदार हथियार से वार किया। इस हमले में घायल हुए युवक का नाम सुमित नाना वैराट है। उसे तत्काल इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार शाम साढ़े 6 बजे के आसपास झील कॉलेज चौक पर हुई है।

नर्हेगांव के झील कॉलेज चौक पर साढ़े 6 बजे के आसपास 7 से 8 युवक इकट्ठा हुए और एक युवक पर कोयते से वार करने लगे। हमला होने के बाद बिल्डिंग का एक व्यक्ति घायल युवक को अपने घर में ले गया जिससे उसकी जान बच पायी। उसके बाद उसे इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो गुट में विवाद के कारण यह घटना हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंहगड रोड पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवीदास घेवारे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) प्रमोद वाघमारे, पुलिस निरीक्षक नितीन जाधव, उप निरीक्षक कुलदीप संकपाल कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी को ढूंढने के लिए टीम रवाना हो चुकी है।