महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा को 33 सीटें मिलने की उम्मीद, गठबंधन को मिल सकती है 14 सीटें 

मुंबई, 23 मई –राज्य की सभी 48 सीटों के रुझान सामने आ रहे है. इन रुझानों में भाजपा-शिवसेना महायुति आगे नज़र आ रहे हैं. जबकि कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस काफी पीछे है. मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के रुझान भी मिल गए है. इन सभी पर महायुति का बोलबाला नज़र आ रहा है. औरंगाबाद और अहमदनगर से चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आने की संभावना है.

मराठवाड़ा में भाजपा 2, शिवसेना 1, कांग्रेस 2 और राष्ट्रवादी को 2 सीटें मिलने के रुझान है. विदर्भ में भाजपा को 5, शिवसेना को 2, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही हैं.

कोंकण ठाणे विभाग में भाजपा को 1, शिवसेना को 2, जबकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस को यहां भी कोई सीट मिलती नज़र नहीं आ रही हैं.

मुंबई में भाजपा 3, शिवसेना 3 सीटों पर आगे है जबकि यहां भी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस का खाता खुलता नज़र नहीं आ रहा है.
पश्चिम महाराष्ट्र की बात करे तो भाजपा को 5, शिवसेना 4, कांग्रेस 2 और राष्ट्रवादी कांग्रेस को 4 सीटें मिल सकती है.
उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा को 3, शिवसेना को 1, कांग्रेस को 1 और राष्ट्रवादी कांग्रेस को 1 सीटें मिलती दिख रही है.
महाराष्ट्र : कुल 48 सीटें 
भाजपा – 22
शिवसेना – 11
कांग्रेस- 5
राष्ट्रवादी कांग्रेस – 9
वंचित बहुजन आघाडी – 1