महज 3 दिन में कबीर सिंह ने कमाए इतने करोड़ रुपए

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन ही 20 करोड़ रुपए की बंपर कमाई कर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। दूसरे दिन यानी शनिवार को 22.71 करोड़ की कमाई कर डाली, और अब रविवार यानी तीसरे दिन 27.91 करोड़ की कमाई की। महज तीन दिनों में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने 70.83 करोड़ की कमाई कर ली है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा है कि कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म मेट्रो सिटीज, मास बेल्ट, Tier-2, Tier-3 शहरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ये शाहिद कपूर की 3 दिनों में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।

बड़े परदे पर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। कबीर सिंह की लव स्टोरी को दर्शक देखना खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म को देखने के बाद हर कोई शाहिद कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ करने में लगा हुआ है। बता दें एक्टर शाहिद कपूर इस फिल्म में सिरफिरे आशिक का किरदार निभा रहे हैं। जो अपना दिल टूटने के बाद खुद को बर्बाद करने की राह पर निकल पड़ता है। इस फिल्म की कहानी हू-ब-हू तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की तरह है।