महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पत्नी मिलने नहीं आ रही थी इसलिए कैदी ने अन्न त्यागा; हालत खराब होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया 

 

औरंगाबाद, 22 जून : पिछले एक वर्ष से पत्नी और बच्चे से उससे मिलने  नहीं आ रहे थे, फ़ोन पर भी बात नहीं करते थे।  इसी बीच उसकी पत्नी से दूसरे के साथ शादी कर ली।  इस सदमे में जेल में बंद एक कैदी ने अन्न त्याग दिया है।  उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे घाटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  लेकिन वह उपचार नहीं करा रहा था।  इसे गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने उसके ससुराल से सम्पर्क कर उसकी पत्नी, बच्चों और सास-ससुर को बुलाकर मुलाकात करवाई।  इसके बाद उसके खाना खाया तब जानकार सबकी जान में जान आई।

काटकर टावर चव्हाण हत्या के आरोप में पिछले साढ़े चार साल से जेल में बंद है।  काटकर चव्हाण को गिरफ्तार किये जाने के बाद से उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके माली जलगांव (तहसील – राहुरी, जिला – अहमदनगर ) चली गई थी।  वर्ष भर से काटकर की अपनी पत्नी और बच्चों से मुलाकात नहीं हुई थी। इतना ही नहीं पत्नी उससे मोबाइल पर बात भी नहीं करती थी।
15 से 20 दिन पहले उसने ससुराल में फ़ोन किया तो पता चला की उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है।  बच्चों से भी उसकी बात नहीं हो पाई।  इसकी वजह से उसने 3 जून से खाना बंद कर दिया।  प्रशासन ने उसे समझाने का प्रयास किया।  हालत ख़राब होने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।