इमरान खान ने फिर दिया परमाणु हथियार की गीदड़ भभकी, बोले CAA से छिड़ सकता है जंग

इस्लामाबाद : समाचार एजेंसी – हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान ने भारत को परमाणु हथियार की गीदड़ भभकी दी है। बता दें कि यह कोई नयी नहीं बात नहीं है। भारत के हर एक अंतरिम फैसले पर पाकिस्तान प्रतिक्रिया देता रहा है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। हैरान करने वाली बात है कि उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को दो देशों के बीच परमाणु हथियारों के संघर्ष से जोड़ा है।

जेनेवा में वैश्विक शरणार्थी फोरम को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि सीएए से न कवेल दक्षिण एशिया में शरणार्थी संकट बढ़ेगा बल्कि यह परमाणु हथियार संपन्न देशों भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को बढ़ा सकता है।

इमरान के बयान पर भारत का कड़ी प्रतिक्रिया –

भारत ने बिना देरी किए इमरान खान के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। भारत ने कहा कि भारत के पूरी तरह से आंतरिक मामले में इमरान खान का बयान गैर-जरूरी है। वह एक बहुपक्षीय मंच पर अपने संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ा और झूठ बोल रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने फोरम में कहा कि ‘कश्मीर में ‘कर्फ्यू और नए नागरिकता कानून के चलते लाखों मुस्लिम भारत छोड़ सकते हैं और इससे शरणार्थी संकट पैदा होगा। शरणार्थी संकट और समस्याओं को जन्म देगा।’