IMP NEWS : ITI शिक्षकों और कर्मचारियों को अब उनके पसंदीदा स्थान पर मिलेगा ट्रांसफर – मंत्री नवाब मलिक

समाचार ऑनलाइन– राज्य के कौशल विकास विभाग ने राज्य के 417 आईटीआई के शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी पसंद के अनुसार ट्रांसफर (स्थानान्तरण) देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कर्मचारियों को उनके स्थानान्तरण के लिए 10 विकल्प दिए जाएंगे। फिर वे अपनी इच्छानुसार ऑनलाइन प्रक्रिया से स्थान चुन सकेंगे.

राज्य के कौशल विकास मंत्री नवाब मलिक ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस निर्णय के बारे में जानकारी दी है। कौशल और विकास विभाग के तहत राज्य के 417 आईटीआई आते हैं। इनमें 6 हजार कर्मचारी और शिक्षक हैं। इस विभाग के मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से, विधायकों और सांसदों द्वारा कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए हर दिन कई सिफारिशें की जाती हैं। इन कर्मचारियों को व्यक्तिगत, घर  या अन्य कारणों से जिले या घर के आसपास जाने की आवश्यकता होती है। इसलिए, आईटीआई के शिक्षकों और कर्मचारियों को अब उनकी पसंद से स्थानान्तरण दिया जाएगा। इसके लिए उनसे 10 विकल्प मांगें जाएंगे। इस प्रणाली के माध्यम से, साल 2020-21 से सभी ट्रांसफर केवल ऑनलाइन किए जाएंगे।

नवाब मलिक ने कहा कि, राज्य में ग्राम विकास विभाग के बाद अब कौशल विकास विभाग ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया को लागू करेगा। वर्तमान में तबादलों के लिए लगभग 700 आवेदन हैं और ये ऑनलाइन किए जाएंगे।

इन कर्मचारियों के ऑनलाइन स्थानांतरण की सुविधा के लिए वेबसाइट  https://hrms.dvet.gov.in/  शुरू की गई है।