IMD Alert | पुणे जिले में अगले 4 दिन दमदार बारिश की संभावना, राज्य के 9 जिलों में मूसलाधार बारिश की आशंका 

 

पुणे, 19 जुलाई : (IMD Alert) पिछले तीन दिनों से हो रही जोरदार बारिश (IMD Alert) की वजह से मुंबई हैरान-परेशान है।  शनिवार की रात भर जमकर हुई बारिश की वजह से मुंबई (mumbai) की कई सड़कें जलमग्न हो गई।  आज मुंबई सहित पांच जिलों में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने रेड अलर्ट (red alert) जारी किया है।  जबकि चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट (orange alert)जारी किया गया है।  ऐसे में राज्य के 9 जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

कोंकण सहित पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सातारा जिले के घाट परिसर के कुछ हिस्सों में सोमवार 19 जुलाई को  अतिवृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।  पश्चिम महाराष्ट्र के घाट परिसर में शनिवार से अच्छी बारिश शुरू हुई है।  रविवार की सुबह तक गगनबावडा में 120, लोनावला, महाबलेश्वर में 80, इगतपुरी, ओझरखेड़ा, राधानगरी में 50, बरसी, राहुरी, सांगोळा में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों में रेड अलर्ट 
सोमवार के लिए  रायगढ़ , रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और सातारा जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।  साथ ही अगले तीन दिन घाट परिसर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।  पुणे जिले के घाट परिसर में अगले चार दिन कुछ हिस्सों में जोरदार से अतिजोरदार बारिश की संभावना है।  सांगली, सोलापुर जिले के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।
मराठवाड़ा के बीड़, हिंगोली, लातूर, उस्मानाबाद जिले के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।  विदर्भ के अकोला, अमरावती, बुलढाणा, नागपुर, वर्धा, वाशीम, यवतमाल जिले में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।