गोरा रंग चाहिए तो ये 10 उपाय अपनाये, इससे जरूर होगा फायदा

समाचार ऑनलाइन – हर किसी की चाहत होती है की वो सबसे सुंदर गोरा दिखे।  यहां कुछ घरेलु तरीके है जिसे अपनाने से आप कुछ दिनों में गोरा रंग पा  सकते है। गोरा रंग हर कोई चाहता है चाहे वो लड़का हो या लड़की हर किसी की चाहत होती है की उसकी स्किन फेयर हो। अब चिंता की कोई बात नहीं, कुछ घरेलु तरीके है जिनके जरिये आप कुछ ही वक्त में आपकी स्किन निखर जाएगी और रंग फेयर हो जायेगा।

गोरा रंग पाने के 10 सरल उपाय

1. हल्दी और दूध को मिक्स करे और उस पेस्ट को चेहरे पर लगाए। कुछ देर यु ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो ले। सप्ताह में दो या तीन बार ऐसा करे। धीरे धीरे चेहरे का रंग गोरा हो जायेगा।

2. आलू को नैचुरल स्किन लाइटिंग माना जाता है। इसलिए आलू के दो टुकड़े करे और चेहरे की मालिश करे। करीब 15 मिनट आलू को चेहरे पर रगड़ने के बाद कुछ यु ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो दें। रोज ऐसा करने से स्किन में निखार आ जाता है।

3. मसूर की दाल भी चेहरे के  रंगत पाने  के लिए कारगर उपाय है। इसके लिए मसूर की दाल लें और उसे पीसकर उसमे अंडे की जर्दी मिला दे। थोड़ा सा शहद और दही भी मिला ले। अब इसका एक मास्क बनाकर चेहरे पर अच्छी तरह लगाए और सूखने दें। जब सुखने लगे तो धीरे धीरे हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो दें। हफ्ते में कम से कम 3 बार यह तरीका अपनाये फिर देखिये रंग काफी साफ़ होता हैं।

4. नींबू और टमाटर फेयर स्किन पाने के लिए रामबाण है। दरअसल इनमे विटामिन सी होता है और यही एलिमेंट रंग को साफ़ कर देता है। इसके लिए एक टमाटर और एक नींबू के जूस को साथ मिलाकर चेहरे पर लगा ले और फिर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो ले।

5. चेहरे का रंग निखारने का सबसे आसान तरीका है भाप लेना। इसके लिए रोजाना थोड़ी देर के लिए भाप लें ुर फिर साफ़ तौलिये से हल्का हल्का चेहरे को दबाये। इससे दो फायदे होंगे – एक तो कील- मुंहासों की परेशानी दूर होगी और दूसरी चेहरे की सफाई हो जाएगी।

 6. दूध रंग गोरा करने के लिए सबसे ज्यादा मददगार है, खासकर कच्चा दूध। इसके लिए रुई के फोहे को कच्चे दूध में भिंगोकर चेहरे पर लगाए और हल्के हल्के हाथ से चेहरे की मालिश करें। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिन में रंग साफ़ हो जायेगा।

7. संतरे और पपीता का गुदा निकालकर उसे अच्छी तरह से मैश कर चेहरे पर लगाए। रोजाना ऐसा करने से असर जरूर दिखेगा।

8. अंडे में शहद और थोड़ी सी चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाए और थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले। ऐसा हफ्ते में दो या तीन बार करने से चेहरे के रंग काफी फर्क पड़ेगा।

9. आंवला खाने से भी चेहरे का रंग साफ़ होता है। इसके लिए आप आंवला किसी भी फार्म में खा सकते है, या तो आंवला का मुरब्बा के फार्म में खाये या फिर अचार के रूप में खाने में शामिल करे। रोजाना आंवला खाने से धीरे धीरे चेहरे का रंग साफ़ लगेगा।

10.  तरबूज और खीरा भी गोरे रंग के लिए काफी कारगर है।  खीरे और तरबुज का जूस निकलकर उसमे नींबू का रस मिलाकर इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी  तरह से मिलकर लगा ले। थोड़ी देर सूखने के बाद हलके गर्म पानी से धो ले। ऐसा हफ्ते में 3 या 4 बार करे और फिर फर्क महसूस करे।

ध्यान दें – ऊपर बातए गए उपाय से आपके चेहरे के राग साफ़और गोरा  करने में काफी मदद करेगा। पर किसी भी उपाय या तरीके से गोरा रंग चुटकियो में नहीं मिल सकता उसके लिए थोड़ा वक़्त और मेहनत की जरुरत होती है।