अमरूद के दाम कम नहीं किए तो कर दिए विक्रेता पर वार

पुणे: विक्रेता ने अमरूद के दाम कम नहीं किए इस बात से गुस्साए एक ग्राहक ने उस पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। यह घटना बुधवार की दोपहर पुणे के खराड़ी बायपास मार्ग पर हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत कल्याण जाधव (30) घायल हुआ है। घटना को लेकर चंदननगर पुलिस थाने में उसके रिश्तेदार सुरज शिंदे ने शिकायत दी है जिस अनुसार अज्ञात शख्स पर मामला दर्ज किया गया है।

प्रशांत और सुरज खराड़ी बायपास मार्ग पर हर रोज अमरूद बेचते है। बुधवार की दोपहर दोनों रोज की तरह अमरूद बेच रहे थे। दोपहर करीब एक बजे एक शख्स अमरूद खरीदने आया। उसने कम दामांे में अमरूद देने के लिए कहा। उसे प्रशांत ने इनकार किया। इस बात से गुस्साए ग्राहक ने प्रशांत के पेट, पीठ तथा हाथों पर चाकू से वार किए और भाग गया। सुरज ने खून से लथपथ प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दस्ता भी घटनास्थल पहुंच च गया। पुलिस उक्त शख्स को ढूंढ रही है।