झारखंड में IED ब्लास्ट, 15 जवान घायल

सरायकेला : समाचार ऑनलाइन – आज सुबह-सुबह झारखंड के सरायकेला जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तड़के 4:53 बजे आईईडी ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट 209 कोबरा और झारखंड पुलिस के सयुंक्त दल पर किया गया है। इस विस्फोट में कोबरा के 8 और झारखंड पुलिस के 3 जवान यानि की कुल 11 जवान घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह धमाका माओवादियों की ओर से कराया गया है।

बता दें कि कोबरा (कमांडो बलालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) सीआरपीएफ का एक विशिष्ट दस्ता है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है। धमाके के बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। इसके बाद वे फरार हो गए। सभी घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिये रांची ले जाया गया है। जहां उन्हें अस्पताल भी भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।