VIDEO : आर्मी ट्रेनिंग से लौटने के बाद अब ये कर रहे एम एस धोनी

रांची : समाचार ऑनलाइन –  टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज़ दौरे पर है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी टीम से दूर है। वो फ़िलहाल 3 महीने की छुट्टी पर है। इस बीच धोनी जम्मू-कश्मीर में सेनाओं के साथ ट्रेनिंग का हिस्सा भी थे। धोनी कश्मीर से 16 अगस्त को लौटे। मिली जानकारी के मुताबिक, धोनी इन दिनों मुंबई में है। जहां से वह वह अपने अधूरे कामों को पूरा करने में लगे हुए है। दरअसल वह अपने व्यावसायिक कामों को पूरा करने में लगे हुए हैं।

https://twitter.com/sapnabhavnani/status/1163435669630402561
इस बीच धोनी का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में धोनी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी के साथ महबूब स्टूडियो में नजर आ रहे है। बता दें कि सपना ने धोनी का हेयर स्टाइल भी बदला था। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी के मैनेजर और बचपन के दोस्त मिहिर दिवाकर ने सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मुंबई के ग्रीन वैली स्‍टूडियो में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। बीते दिन धोनी शूट में व्यस्‍त थे।