IAS Transfer | राज्य के 14 सनदी अधिकारी का ट्रांसफर, प्रताप जाधव यशदा के उप महासंचालक पद पर नियुक्त 

मुंबई (Mumbai News), 31 जुलाई : IAS Transfer | राज्य सरकार (State government) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के 14 सनदी अधिकारियों का ट्रांसफर (IAS Transfer) कर दिया।  इनमें पुणे राजस्व विभाग (Pune Revenue Department) के उपायुक्त प्रताप जाधव (Pratap Jadhav) को उप महासंचालक, यशदा, पुणे पद पर नियुक्त किया गया है।

ट्रांसफर किये अधिकारी और नई पोस्टिंग

1. संजय दैने (Sanjay Daine) – अध्यक्ष, जिला जाति प्रमाणपत्र जांच समिति, गोंदिया को मालेगांव मनपा आयुक्त नियुक्त किया गया है।
2. अनिल पाटिल (Anil Patil) – मैनेजिंग डायरेक्टर, अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक विकास बोर्ड, मुंबई को प्रदेश नियंत्रण प्राधिकरण मुंबई में सचिव नियुक्त किया गया है।

3. मलीकनेर (Malikner) – जॉइंट सीईओ, एमआईडीसी , मुंबई  पद पर नियुक्त किया गया है

4. सुरेश जाधव (Suresh Jadhav) – कामगार महाराष्ट्र राज्य, मुंबई के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है

5. प्रताप जाधव (Pratap Jadhav) – पुणे राजस्व विभाग, पुणे के उपायुक्त को यशदा, पुणे के उप महासंचालक पद पर नियुक्त किया गया है

6. कुमार खैरे (Kumar Khaire) – महाराष्ट्र राज्य फिल्म, नाटक व सांस्कृतिक विकास बोर्ड के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है

7. जी एम बोडके – महाराष्ट्र राज्य विधुत वितरण कंपनी, कल्याण के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पद से अकोला का मनपा आयुक्त नियुक्त किया गया है

8. एस जी देशमुख (S G Deshmukh) – अध्यक्ष, जिला जाति प्रमाणपत्र जांच समिति, ठाणे की नियुक्ति अतिरिक्त मुद्रांक नियंत्रक, मुंबई पद पर की गई है

9. एम देवेंद्र सिंह (M Devendra Singh) – महाराष्ट्र शैक्षणिक संशोधन व प्रशिक्षण परिषद्, पुणे का संचालक नियुक्त किया गया है

10. राहुल कर्डिले (Rahul kardile) – मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के जॉइंट महानगर आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है

11. जी एस पापळकर (G S Papalkar) – हिंगोली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है

12. रुचेश जयवंशी (Ruchesh Jayavanshi) – जिलाधिकारी, हिंगोली को महाराष्ट्र राज्य बियाणे बोर्ड, अकोला का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है

13. एन आर गटने (N R Gatne) – अध्यक्ष, जिला जाति जांच समिति , पालघर को नांदेड़ वाघाला मनपा का आयुक्त नियुक्त किया गया है

14. दीपेंद्रसिंह कुशवाह (Deependra Singh Kushwaha) – आयुक्त, कौशल विकास, रोजगार व उद्योजकता , नवी मुंबई को उधोग, ऊर्जा व कामगार विभाग, मंत्रालय, मुंबई का जॉइंट सचिव नियुक्त किया गया है.

 

 

SSC Exam Results | पुणे के स्कूलों में दसवीं का मार्कशीट 9 अगस्त से मिलेगा

Parambir Singh | परमबीर सिंह पर तीसरा केस ठाणे में दर्ज, क्या है मामला