IAS Shekhar Singh | पिंपरी चिंचवड महापालिका आयुक्त राजेश पाटिल का ट्रांसफर, शेखर सिंह नए आयुक्त

पिंपरी : पुणे सामाचर ऑनलाइन – IAS Shekhar Singh | पिंपरी चिंचवड महापालिका आयुक्त राजेश पाटिल का ट्रांसफर हो गया है। उनकी जगह पर शेखर सिंह की नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव नितिन गद्रे के आदेश पर राजेश पाटिल का ट्रांसफर हुआ है।  पिंपरी चिंचवड महापालिका चुनाव को देखते हुए  शेखर सिंह की नियुक्ति किए जाने की चर्चा है।

 

महाविकास आघाडी सरकार के कार्यकाल में श्रवण हर्डीकर की जगह पिंपरी चिंचवड महापालिका  आयुक्त पद पर राजेश पाटिल की नियुक्ति की गई थी। अब राज्य में  शिंदे-फडणवीस सरकार में  राजेश पाटिल  का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह सातारा जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी शेखर सिंह की नियुक्ति की गई है।

 

उड़ीसा केडर के 2005 के बैच के  आयएएस (IAS) राजेश पाटील को इंटर स्टेट प्रतिनियुक्ति
पर पिंपरी मनपा में 15 फरवरी 2021 को नियुक्त किया गया था।
उन्हें आयुक्त के रूप में डेढ़ साल का कार्यकाल मिला। डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने शहर की सफाई,
किन्नरों को रोजगार देने के साथ विभिन्न कार्य किए। प्रशासक के रूप में नियुक्त होने के बाद पाटिल ने कई निर्णय लिए।

 

Web Title :- IAS Shekhar Singh | ias shekhar singh as pimpri chinchwad municipal commissioner pcmc rajesh patil transfered

 

इसे भी पढ़ें

 

Lady Police Committed Suicide | पुलिस स्टेशन के महिला सेल में महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

 

Ultimate Kho Kho-Punit Balan | उद्योगपति पुनीत बालन और रॅपर बादशाह ने अल्टीमेट खो-खो में खरीदी मुंबई टीम

 

Punit Balan | बिझनेसमन पुनीत बालनने बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व को २० लीफ ब्लोअर मशीनें दान की