काश… तुम समझ पाते पुस्तक का हुआ पुस्तक विमोचन

पुणे : समाचार ऑनलाइन – कवयित्री डॉ. मनीषा यादवा की पुस्तक काश… तुम समझ पाते का पुस्तक विमोचन पुणे में हुआ। पुस्तक विमोचन साहित्यिक ई-पत्रिका दि लिटरेरी मिरर, इनफ़ियानेट, अपनी दुनिया प्रोडक्शन, शब्दा बुकस्टोर के साथ पुणे के फ्राईए वेन्यू में सम्पन हुआ। इवेंट में मनीषा ने हिंदी साहित्य की काव्य विधा पर प्रकाश डाला। इवेंट में नीतीश राज़, रिद्धिमा साठे, सोनाली, प्रबल सिंह, यश शर्मा आदि मौजूद रहे।

कविता और संगीत का अनुपम संगम देखने को मिला। पुणे के कवियों, शायरों के साथ संगीतकारों ने बेहद सुंदर प्रस्तुति देकर दिल्ली से आई कवयित्री मनीषा यादवा को मंत्रमुग्ध कर दिया। काश.. तुम समझ पाते पुस्तक के विमोचन के मौके ओर सभी ने सपना हाल-ए-दिल बयाँ किया। अधिकांश संख्या में श्रोतागण मनीषा यादवा को सुनने आये थे। डॉ0 मनीषा ने बताया कि वर्तमान हिंदी साहित्य और युवा के बीच का घनिष्ठ संबंध किस प्रकार तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन एक अच्छा वक्ता तभी बना जा सकता है जब आप में एक श्रोता बनने की क्षमता हो।