सरकार के हर विभाग के भ्रष्टाचार को सबूत के साथ सामने लाऊंगा: नारायण राणे

मुंबई: ऑनलाइन टीम- कोकण के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने क्या दिया? मुख्यमंत्री ने दो दिन के अंदर पैकेज की घोषणा क्यों नहीं की? ऐसा सवाल उठाते हुए नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कोकण दौरे पर सवल उठाया है। मुख्यमंत्री का कोकण दौरा सिर्फ घूमना और नौटंकी दौरा होने की बात भाजपा नेता नारायण राणे ने कही है। राज्य सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार शुरू है, इसे सबूत के साथ सामने लाने की चेतावनी उन्होने दी है।

मुख्यमंत्री के कोकण दौरा पर नारायण राणे की टीका

मुख्यमंत्री ने कोकण का दौरा किया, लेकिन उसके लिए कितना समय दिया,ऐसा सवाल उठाते हुए नारायण राणे ने कहा कि सिर्फ 3 घंटे के दौरे में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से जानकारी ली, लेकिन इस तूफान में कितने लोगों का नुकसान हुआ, कितने लोगों की नौकरी गई इसकी जानकारी लोगों से नहीं ली। मुख्यमंत्री लोगों से क्यों नहीं मिले?

मुख्यमंत्री ने दो दिन में पैकेज की घोषणा क्यों नहीं की? ऐसा सवाल पूछते हुए नारायण राणे ने कहा कि उनके आश्वासन में स्पष्टता नहीं है। नारायण राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोंकण को क्या दिया, एक भी प्रोजेक्ट दिया क्या? पर्यटन के लिए क्या दिया, कितना विकास किया है, यह बताएं। भावनात्मक मुद्दों पर मीठी-मीठी बातें करके कोंकण को ठगा जा रहा है।

राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे, नारायण राणे की चेतावनी

राज्य के हर विभाग में भ्रष्टाचार चल रहा है, उसका खुलासा हम करेंगे, ऐसा नारायण राणे ने कहा। मंत्रालय में सिर्फ परसेंटेज का काम चलता है। ऐसा कहते हुए राणे ने कहा कि कोरोना की दवाई के टेंडर में पैसे खाए जआते हैं। संजय राउत यह घोषणा करे अन्यथा मैं करूंगा। पुलिस कोलोनी के टेंडर में भी भ्रष्टाचार हुआ है, ऐसे हर विभाग के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे। सरकार की तिजोरी में लोगो को देने जैसा कुछ नहीं है। ना तो जन की न ही मन की सरकार है ये।