Immoral Relation | महाराष्ट्र के अकोला में अनैतिक संबंध, 6 लोगों ने घर में घुसकर जबरन विवाहिता को पिलाया जहर

अकोला : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) – Immoral Relation | एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें छह लोगों ने अनैतिक संबंध मामले में एक घर में घुसकर विवाहिता को जहर दे दिया। जानकारी के मुताबिक, जब पीड़िता घर में अकेली थी तो छह लोग जबरन घर में घुस गए। इसी दौरान आरोपियों ने विवाहिता को धमकाया और जहरीली दवा दे दी। पीड़िता के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। फ़िलहाल पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मेहराज ख्यतून युनुस खान (30) पीड़िता का नाम है। पीड़िता के पति का पिछले कुछ दिनों से फर्जाना परवीन नाम की महिला से अफेयर चल रहा है। पीड़िता को घटना की जानकारी होने के बाद से पति-पत्नी में तीखी नोकझोंक होती थी। अनैतिक संबंधों को लेकर पीड़िता का पिछले कई दिनों से पति से विवाद चल रहा था।

इसी बीच 3 जुलाई को जब पीड़िता का पति घर पर नहीं था तब आरोपी की प्रेमिका फर्जाना परवीन, अब्दुल जब्बार, रेहाना, नजराना, अब्दुल गौस और उसकी पत्नी पीड़िता के घर में घुस गए। आरोपी ने पीड़िता को घर से निकालने की धमकी देते हुए उससे बहस करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी परवीन ने एक गिलास में चूहा मरने वाला पावडर (जहर) डालकर मेहराज को जबरदस्ती पीला दी। इस दौरान मेहराज चिल्लाने लगी। इसे सुनते ही अगल-बगल के लोग पीड़िता के घर पहुंचे। जब लोगों की भीड़ जमा होने लगी तभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

वहीं घटना के दो दिन बाद भी पीड़िता ने अपने पति को झगड़े के बारे में नहीं बताया था। लेकिन, 5 जुलाई को पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे पहले एक निजी अस्पताल और फिर इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत लगातार बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अकोला रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आरोप दर्ज किए हैं।

Web Tital : husbands immoral relation with another woman lover poisoned married woman with help of 6 people akola