पत्नी को  लाने ससुराल गया पति, परिवार ने जबरन धर्म परिवर्तन कराया 

नई दिल्ली, 17 नवंबर : पहले प्रेम, फिर शादी, लेकिन 2 वर्ष के बाद उस  व्यक्ति ने आरोप  लगाया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ लव जिहाद किया है।  उस व्यक्ति का आरोप है कि ससुराल वालों मोहित को जबरन अबुजर अंसारी में रूपांतरित कर दिया।  पीड़ित लड़के ने दिल्ली के प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।

दिल्ली के प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में मोहित नाम का व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात फेसबुक पर हिन्दू नाम की लड़की से हुई थी।  इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया।  लड़की ने खुद को दूसरे धर्म का बताया।  लेकिन ऐसा होने के बावजूद तुम्हरे साथ हिन्दू बनकर रहने का वचन दिया था।  यूपी को गोंडा में लड़की ने अपना धर्म बदल कर 2018 में मुझसे शादी की थी।  शादी के बाद मोहित और रेशमा (नाम बदला हुआ है ) की एक बेटी हुई।  मोहित का कहना है कि एक दिन उसकी पत्नी अचानक गोंडा गई।  उस वक़्त उसके वालों ने मोहित को धमकाया और उसका धर्मांतरण कर दिया।  मोहित का नाम बदल कर अबुजर अंसारी कर दिया।  इतना ही नहीं उसके घर वालों ने मोहित से 80 हज़ार रुपए भी लिए।

मोहित ने शादी के 2 साल बाद पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  उसने आरोप लगाया है कि  फेसबुक पर उसकी सोनिया नाम की लड़की के मुलाकात हुई थी और उसने उसके साथ ठगी की।  जब मोहित उसके प्रेम में पड़ गया तो लड़की ने बताया कि वह मुस्लिम है।  मामले की जांच गोंडा पुलिस कर रही है।  मोहित ने पत्नी पर लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोप लगाया है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि मोहित का आरोप काफी गंभीर है और यह मामला भी संवेदनशील है।  हमारी टीम गोंडा जाकर मामले की जांच करेगी।