पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की धारदार हथियार से की हत्या

नयी दिल्ली : दिल्ली में नौकरी करने वाला व्यक्ति जब वापस अपने गांव पहुचा तो उसकी पत्नी ने दरवाज़ा नही खोला। उसे संदेह हुआ तो वो पीछे के दरवाजे से अंदर गया। वहा उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पायी गयी। गुस्से में आकर उसने दोनो की हत्या कर दी। यह घटना बिहार के नालंदा जिले की है।

नालंदा जिले के थरथरी पुलिस स्टेशन परिसर के रुपनबिघा गांव की है। कहा जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ अपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद धारदार हथियार से मार डाला। मृतक निशांत कुमार उर्फ छोटू हिलसा पुलिस थाने के धरमपुर गांव का था। वही रेखा देवी (उम्र 32) सबलु कुमार की पत्नी है। गांववालो के अनुसार सबलु दिल्ली में नौकरी करता है।

जब वह घर आया तो उसकी पत्नी ने दरवाज़ा नही खोला, इस से उसे शक हुआ और वह छुप कर पीछे से घर में घुस गया। वहा उसने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस्से उसे झटका लगा और दोनो के बीच लड़ाई हुई। इसके बाद गुस्से में आकर पति ने घर में रखे धारदार हथियार से दोनो पर वार किय। दोनो कि हत्या करने के बाद वो गांव से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थान पर पहुची। पोस्ट्मार्ट्म के लिये दोनो का शव सदर अस्पताल में भेजा गया। नालंदा के कानून व सुव्यवस्था डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि सबलु के घर दो लोगो की हत्या होने की जानकारी मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुची और मामले की जांच कर रही है।