बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन को पसंद करने पर पति ने किया पत्नी की हत्या, बाद में कर ली खुदकुशी

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अमेरिका के क्वीन्स शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां भारतीय मूल के एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने की वजह जान हैरान रह जायेंगे आप। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पत्नी एक्टर रितिक रोशन को पसंद करती थी। इसी बात को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद को फांसी लगा ली।

रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल के दिनेश्वर बुद्धिदात ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी डोने दोजेय की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पत्नी बारटेंडर का काम करती थी। बाद में पति ने एक पेड़ से झुलकर फांसी लगा ली। अमेरिकी पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है। दोजेय की एक दोस्त माला रामधानी ने बताया कि वो रितिक रोशन का बहुत बड़ी फैन थी। जब भी वो रितिक की फिल्में या गाने देखती थी उसका पति उससे खूब लड़ाई करता था। उन्होंने कहा कि ‘वो मुझे बताती थी कि जब भी वो घर पर रितिक के गाने सुनती थी तो उसका पति गुस्सा करता था और वो तुरंत उसे बंद करने के लिए कहता था।’

हर दिन के झगड़े से तंग आकर दोजेय अपनी पति से अलग रहने लगी थी। बाद में जब उसने रितिकी की मूवी और गाने न देखने की बात मान ली तो फिर से पति के साथ रहने लगी। इस बीच फिर एक दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। फिर एक शाम आरोपी दिनेश्वर ने अपनी पत्नी की बहन को मैसेज किया कि उसने उसकी हत्या कर दी है। इसके साथ ही उसने ये बताया कि घर की चाबी उसने गमले के नीचे रख दी है। इसके बाद उसने पास में ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।