पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को किया घायल

वर्धा/ समाचार ऑनलाइन

पारिवारिक विवाद में एक पत्नी द्वारा अपनी पत्नी को घायल करने का मामला सामने आया है। यह घटना शिवाजी चौक इलाके में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास घटी। घायल महिला का नाम दीपमाला साठे है। पुलिस ने आरोपी प्रवीण नागोराव साठे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दीपमाला पशुसंवर्धन विभाग में जूनियर सहायक क्लर्क के रूप में कार्यरत है। गुरुवार को जब दीपमाला कार्यालय जा रही थी, तभी प्रवीण ने उसके हाथ पर कोयते से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दीपमाला की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि प्रवीण ने पारिवारिक विवाद में इस हमले को अंजाम दिया। दीपमाला और प्रवीण पिछले कई दिनों से अलग-अलग रह रहे हैं। आरोपी प्रवीण अमरावती जि.प. में कार्यरत है। दीपमाला साठे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के तहत केस दाखिल किया है।