बीमारी से परेशान होकर पति-पत्नी ने की आत्महत्या

कोल्हापुर : बीमारी से परेशान होकर पति-पत्नी ने जानवरों को रखने वाले घर यानी कि खलिहान में जाकर आत्महत्या कर ली। आकुर्डे में शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह के आसपास यह दुखद घटना हुई। इस घटना की वजह से गांव में मातम पसरा हुआ है।

सदाशिव बालू भांदिगरे (उम्र 62) और सुरेखा सदाशिव भांदिगरे (उम्र 57) आत्महत्या करने वालो के नाम हैं। इस मामले में निवृत्ती भांदिगरे ने भुदरगड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृत सदाशिव भांदिगरे मौनी विद्यापीठ के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। भुदरगड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सदाशिव भांदिगरे व सुरेखा भांदिगरे पति-पत्नी बीमार थे।

कुछ दिनो से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को घर में किसी को ना पाकर वे दोनो खलिहान में चले गए और लोहे की पाइप में रस्सी और दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। इसमे दोनो की मौत हो गई। सुबह से दोनो की हलचल न देखकर घरवालो ने उन्हे ढूंढना शुरू किया तो उनकी डेड बॉडी खलिहान में लटकी हुई मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीण अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कर डेड बॉडी उनके परिवार को सौंप दिया। वे अपने पीछे दो बेटे, बहु, पोते पोतियो से भरापुरा परिवार छोड़ गए।