हरियाणा के रेवाड़ी में मानवता हुई शर्मसार! 10 वर्षीय लड़की का 7 लोगों ने किया रेप; मोबाइल पर वीडियो देख कर पिता को लगा सदमा

नई दिल्ली: ऑनलाइन टीम- देश कोरोना के महाभयंकर संकट का सामना कर रहा है, ऐसे में कई दुखद घटनाएं सामने आ रही है। महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। ऐसी ही एक भयंकर घटना हरियाणा में हुई है। एक 10 वर्षीय लड़की का स्कूल परिसर में ही 7 लोगों ने रेप किया। सबसे दुख दबात ये है कि इसमे से 6 लड़के नाबालिक हैं। आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर कुछ लोगों के व्हाट्सएप पर भेज दिया। वायरल हुआ यह वीडियो जब लड़की के पिता ने देखा तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई।  उसके बाद मानवता को शर्मसार करनेवाली यह घटना सामने आई।

वीडियो देखने के बाद पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दी। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कइया। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के रेवाडी के रामपुर पुलिस थाने के इलाके में यह घटना हुई है। 24 मई को लड़की घर के पास स्थित स्कूल के मैदान में खेल रही थी। तभी आस-पड़ोस के लड़के ने उसे पकड़ कर उसका सामुहिक बलात्कार किया। चौंकानेवाली बात यह है कि इस हरकत को अंजाम देनेवाले लड़के 8 से 14 वर्ष के हैं। इसमे 1 18 वर्ष का है। साथ ही इस घटना का वीडियो भी उनलोगो ने बनाया।

आरोपी ने शूट किया हुआ वीडियो कुछ लोगों को भेजा। वहाँ से यह बड़े पैमाने पर वायरल हो गया। व्हाट्सएप पर वायरल हुए इस वीडियो को जब पिता ने देखा तो घबरा गया। वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की अधिक जांच कर रही है।

दोस्तों के साथ घूमने गई लड़की का अपहरण कर बलात्कार

अपने दोस्तों के साथ घूमने गई युवती का सामुहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली में यह घटना हुई है। अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर घूमने गई युवती का कुछ लड़को ने अपहरण किया। आरोपियो ने उसका बलात्कार किया। युवती के दोस्त के साथ मारपीट की गई। इस मामले में इज़्ज़तनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के भाई दवारा दी गई जानकारी के अनुसार 31 मई को बहन घूमने गई थी। उसके दो दोस्त अर्णव और सागर घर के बाहर आए थे। उसके बाद वो उन दोनो के सथ घूमने गई। इज़्ज़तनगर परिसर के भगवानपुर धिमरी में 5 से 6 लोगों ने पीड़ित लड़की और उसके दोस्त को रोका था।