बजट से सेंसेक्स में भारी उछाल, 1600 अंकों की बढ़त

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : बजट के हर अलफाज के साथ सेंसेक्स उछाल भरता रहा। निर्मला सीतारमण के पिटारे से इधर घोषमाएं निकलतीं जा रही थी, और उधर बाजार गुलजार हो रहा था। दोपहर लगभग 1 बजे तक सेंसेक्स  1600 अंकों की तेजी के साथ 47,903 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी में 450 अंकों की तेजी है। निफ्टी 14,000 के स्तर पर हैं। बैंक निफ्टी 1850 अंकों की तेजी के साथ 32, 396 पर हैं।

बजट से शेयर बाजार उत्साहित है। अभी भी तेजी बरकरार है। वित्त मंत्री ने कहा- चार क्षेत्र ही ऐसे हैं जिनमें सरकारी कंपनियां काम करेंगी। बाकियों में विनिवेश किया जाएगा। हम सरकारी कंपनियों की पहचान कर रहे हैं जिसमें सरकार अपनी हिस्सेदारी घटाएगी। 1.75 हजार करोड़ रुपए विनिवेश से सरकार को मिलेगा। इसका असर यह हुआ कि शेयर बाजार गदगद हो उठा।
इसके पहले सुबह 9:40 बजे बजट से पहले बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई।

10 मिनट बाद बाजार ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे आ गया। सेंसेक्स 214 अंक ऊपर कारोबार करने लगा। वहीं निफ्टी 13680 के आसपास रहा। 10:16 बजते-बजते  सेंसेक्स में 452 और निफ्टी में 118 अंकों की तेजी देखी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही ये कह चुकी थीं कि ये बजट सदी का सबसे अच्छा बजट होगा।  ध्यान रहे इस बार बजट पेश होने से पहले पिछले छह कारोबारी सत्रों में घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट आई थी। इस वजह से निवेशकों की करीब 11.58 लाख रुपये की रकम डूब गई। मोटे तौर पर देखा जाए तो पिछले सात साल में बजट के बाद 4 बार सेंसेक्स में गिरावट आई है। यह 4 फीसदी तक गिरा है। तीन बार यह चढ़ा है। बजट के बाद इसमें 7 फीसदी तक उछाल भी आई है। बजट के दिन की बात करें तो मोदी सरकार के 7 बजट में से 5 बार शेयर बाजार में गिरावट आई है।