HSC Exam Paper Leak Case | एक और पेपर लीक मामले का खुलासा! 12वीं के  केमिस्ट्री  का पेपर लीक करनेवाला शिक्षक गिरफ्तार

मुंबई : टीईटी (TET) , म्हाडा (MHADA), आर्मी (Army) जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक का मामला (HSC Exam Paper Leak Case) अभी ताजा ही था, ऐसे में अब 12वी के  केमिस्ट्री  का पेपर लीक (HSC Exam Paper Leak Case) हो गया है। इस मामले में विलेपार्ले पुलिस ( Vile Parle Police ) ने कार्रवाई कर एक निजी क्लास चलानेवाले शिक्षक को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

 

मुकेश सिंह यादव (Mukesh Singh Yadav) उस शिक्षक का नाम है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। 12वीं के  केमिस्ट्री  का पेपर शनिवार को था। मुकेश सिंह यादव ने परीक्षा से पहले अपने क्लास में पढ़नेवाले छात्र को व्हाट्सएप (Whatsapp) पर पेपर भेजा। इसकी जानकारी पुलिस को मिली थी।

 

यह जानकारी (HSC Exam Paper Leak Case) मिलते ही विले पार्ले पुलिस ने इसमें से तीन छात्रों से पूछताछ की। उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें ये पेपर मुकेश सिंह से मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे पेपर किसने दिया। इसके लिए कितने पैसे दिए और कितने लोगों को पेपर उपलब्ध कराया, इसकी जांच की जा रही है।

 

 

IPS Rashmi Shukla | आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को हाईकोर्ट से राहत

Pune Crime | सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के कारण 14 वर्षीय वाहनचालक की मृत्यु, मुंढवा इलाके की घटना

Pune | अंगदान के बारे में जागरुकता बढ़ाने की जरूरत: डॉ साबले

Gopichand Padalkar | शरद पवार वरिष्ठ लेकिन श्रेष्ठ नहीं, देवेंद्र फडणवीस ऐसे-ऐसे 10-20 पवार अपनी जेब में लेकर घूमते हैं- गोपीचंद पडलकर

Manjit Singh Virdi Foundation | मनजीत सिंग विरदी फाउंडेशन की ओर से महिला दिन के अवसर पर ‘उन’ महिलाओं को दिखाई गई ‘गंगूबाई काठियावाडी’ फिल्म