ये क्या Beach पर ऋतिक रोशन ने पहनली लुंगी, फैंस बोले- संस्कारी कृष

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह एक बीच पर लुंगी पहने नजर आ रही है। जिसके बाद से यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ऋतिक सफ़ेद लुंगी, रेड टीशर्ट पहने नजर आ रहे है। ऋतिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह को टैग किया है।

 

 

 

 

जिसमें ऋतिक ने लिखा है कि फैशन की प्रेरणा…रणवीर सिंह हैं। जिसके बाद लोगों ने रणवीर का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। फैंस अब ऋतिक के इन तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि एक स्टाइल आइकन भी हैं। उनके लुक को लोग अक्सर फॉलो करते हैं।

 

 

 

 

वहीं इस तस्वीर में एक्टर लुंगी पहने दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले उनका ये लुक लोगों ने पहले नहीं देखा होगा। तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा संस्कारी कृष। दूसरे यूजर ने लिखा है कि शानदार, इसके अलावा यूजर्स उनके पैरों में लगे चोट को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।

 

 

 

दरअसल तस्वीर में ऋतिक के पैरो में बैंडेज लगे हुए हैं। फिल्मों की बात करें तो एक्टर आखिरी बार ‘वॉर’ में नजर आए थे। हालांकि ऋतिक इन दिनों अपनी नई फिल्म कृष 4 को लेकर भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएगी।